Lohardaga News: थोड़ी-सी सावधानी से डेंगू, मलेरिया से बचाव संभव- डा कुमुद
लोहरदगा, जुलाई 19 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, वरिष्ठ चिकित्सक डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं समाजसेवी मिथुन तमेड़ा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् तथा भारत माता के जयघोष के साथ किया।शिविर में कुल 49 लोगों का इलाज हुआ। डा कुमुद अग्रवाल ने बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घर और आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें, उबला हुआ या स्वच्छ पानी पिएं तथा मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें। थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.