लोहरदगा, जुलाई 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में सब्जियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। सबसे अधिक असर प्याज और लहसुन की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। खुदरा बाजार में लहसुन 160 से 200 रुपये प्रति किलो और प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सावन तक प्याज की कीमत में और बढ़ोतरी की संभावना है। थोक कारोबारियों के अनुसार, नासिक और इंदौर से प्याज की आवक घटने के कारण कीमतों में तेजी आई है。 यह भी पढ़ें- Simdega News: लहसुन 200 रुपये किलो तो प्याज 30 के पारकीमतों में वृद्धि के कारण लहसुन के दाम बढ़ने के पीछे भी कम आवक को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि नई प्याज की फसल अक्टूबर- नवंबर में बाजार में आने की संभावना है। तब तक कीमतों म...