लोहरदगा, जुलाई 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी पारिवारिक विवाद के बीच एक विवाहिता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही उसका पति और परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान विवाहिता ने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घर पहुंचे और बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया।घटना के दौरान विवाहिता की मात्र तीन माह की मासूम बच्ची अस्पताल में मां के लिए रोती-बिलखती रही। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।फिलहाल घटना के पीछे का वास्तविक का...