लोहरदगा, अक्टूबर 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 पशुओं को जब्त किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। मामले में उगरा निवासी सामूल अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेन्हा थाना प्रभारी मनोज कुमार को एकागुड़ी के सीमावर्ती इलाके में बादुर डांड़ मार्ग से रात के समय पशुओं की अवैध तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की। पुलिस को मौके पर पहुंचते देख आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने 11 पशुओं को बरामद कर थाना पहुंचाया। पशुओं की चिकित्सीय जांच डा अमर दीपक तिग्गा ने ...