Lohardaga News: डीसी ने एसआआईआर अभियान का किया औचक निरीक्षण
लोहरदगा, जुलाई 5 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। उपायुक्त-сह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसरों द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे गणना पत्र वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से अभियान पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लूथरन उच्च विद्यालय के बूथ संख्या 292 एवं 293 तथा उर्सुलाइन बालिका विद्यालय के बूथ संख्या 288 पर चल रही गणना पत्र वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे शत-प्रतिशत मतदाताओं तक घर-घर पहुंच सुनिश्चित करें और अभियान में और तेजी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.