Lohardaga News: डीसी के आदेश पर जर्जर सड़क की कराई गई मरम्मत
लोहरदगा, अक्टूबर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर प्रखंड के शंख मोड़ के समीप रेलवे पुल के नीचे मुख्य सड़क से जुड़ने वाले जर्जर पथ की मरम्मत कराई गई है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाया। उक्त पथ पिछले कुछ दिनों से जर्जर अवस्था में था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मामले की शिकायत मिलने पर डीसी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद पथ निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई गई। सड़क को चलने योग्य बनाने के लिए आवश्यक सामग्री का उपयोग किया गया।डीसी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.