Lohardaga News: डीसी-एसपी ने किया इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण
लोहरदगा, जुलाई 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर ने परिसदन के समीप नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण कर उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया तथा जिम का भी उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को शेष निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं जिला खेल अधिकारी को स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त सफाईकर्मियों और वार्डन की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके।डीसी ने 'पे एंड प्ले' व्यवस्था की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.