लोहरदगा, सितम्बर 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला प्रशासन की विशेष पहल अकिल एड़पा- बेहतर शिक्षा की ओर के तहत लोहरदगा जिले के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में पदाधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।डीडीसी राज महेश्वरम ने पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुजरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, बोर्ड परीक्षा के परिणाम एवं विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय की आवश्...