लोहरदगा, अगस्त 10 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।सोमवार को कुड़ू प्रखंड के मुख्य चौक-चौराहे पर जिला परिवहन अधिकारी जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में वाहन जांच और निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात नियमों का पालन कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करना था। जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच प्रमुख रूप से की गई। वहीं, व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट की भी जांच की गई。

अभियान की प्रक्रिया अभियान के दौरान बिना वैध कागजात, ओवरलोडिंग और निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बिना ढके रेत, गिट्टी और अन...