Lohardaga News: डीआरएम ने किया लोहरदगा स्टेशन का निरीक्षण, बंद टिकट काउंटर पर जताई नाराजगी
लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने शनिवार को विशेष ट्रेन से लोहरदगा पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, दिव्यांगजनों की सुविधाओं, साफ- सफाई और रेलवे ब्रिज का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में स्टेशन पर काफी विकास हुआ है और यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।डीआरएम ने बताया कि धरमजयगढ़ -गुमला-लोहरदगा रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके बाद दोहरीकरण की दिशा में काम होगा। रांची रेलखंड के दोहरीकरण के लिए सर्वे और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया भी चल रही है। लोहरदगा मेमू पैसेंजर में अतिरिक्त बोगियां लगाने की मांग पर उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.