लोहरदगा, जुलाई 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी स्थित झारखंड औषधालय के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया है। भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे लगे तीन बिजली के पोल गिर गए। घटना के दौरान एक बच्ची समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताया। मोहल्लेवासियों के अनुसार, ट्रैक्टर झारखंड औषधालय के पास निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लगातार तीन बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों पोल टूटकर झुक गए। घटना के समय आसपास लोग और बच्चे मौजूद थे। यदि पोल सीधे लोगों पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा ...