लोहरदगा, सितम्बर 28 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग, लोहरदगा अपने सीएसआर मद से सोमवार को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा भवन में 27 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार पैकेट का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव उपस्थित थे। उन्होंने मरीजों को पोषण किट उपलब्घ कराते हुए सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। नियमित जांच, पूरा इलाज और पौष्टिक आहार से इसे पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से दवा बीच में न छोड़ने और किसी भी तरह की शर्म या भेदभाव नहीं रखने कि अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री निक्ष...