लोहरदगा, अक्टूबर 10 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कार्यक्रम की शुरुआत मैना बगीचा स्थित वीर बुद्धू भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता विरोध मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ता का...