लोहरदगा, जुलाई 5 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।जिला फुटबाल लीग का आगाज लोहरदगा में 17 जुलाई को होगा। रविवार को जिला फुटबाल संघ की बैठक अभिनव सिद्धार्थ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लीग के आयोजन की तैयारियों पर मंथन हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष लीग के मैच नदिया स्कूल मिनी स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिसमें पूर्व में जो टीम 2025 में जिला लीग में भाग ले चुकी हैं, उनको सीधा प्रवेश दिया जाएगा। अगर उनमें से कोई टीम नही आती है, तो कमेटी अपने स्तर से निर्णय लेगी। जो नई टीम प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है वह आवेदन कर सकती है। इस वर्ष बी डिवीजन लीग भी खेला जाएगा, जिसमें उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। बी डिविजन में चैंपियन होने वाली टीम को अगले वर्ष ए डिवीजन में सीधा प्रवेश मिलेगा।सभी टीमों को आठ जुलाई तक फार्म उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे...