लोहरदगा, अगस्त 31 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में जिमा-चंडू गुरीच चौक से लावागाई तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के पानी के कारण कई गड्ढों में पानी जमा रहने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। संत चार्ल्स हिंदी और इंग्लिश मीडियम स्कूल, जांगी के मुख्य गेट के समीप सड़क की स्थिति सबसे खराब है। यहां करीब 40 फीट लंबा-चौड़ा गड्ढा तालाब का रूप ले चुका है। पिछले तीन वर्षों से बनी इस समस्या के कारण प्रतिदिन पैदल और साइकिल से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। आए दिन साइकिल सवार स्कूली बच्चे गड्ढे में गिरकर दुर्घटना का शि...