Lohardaga News: जितिया जतरा आयोजन समिति का गठन
लोहरदगा, सितम्बर 30 -- Lohardaga News: कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड बस्ती स्थित धर्मकुड़िया में प्रधान वीरेन्द्र उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई, इसमें कैरो में चार अक्तूबर को आयोजित होने वाले जितिया जतरा को लेकर समिति बनाई गई। इसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष कृष्णा उरांव को चुना गया। सचिव प्रकाश उरांव और कोषाध्यक्ष विष्णु उरांव बनाए गए। जतरा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। आस- पास के बीस गांव के खोड़हा दलों को आमंत्रित किया गया है, जो पारंपरिक नृत्य करेंगे, उनको आयोजन समिति कि ओर से सम्मनित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.