Lohardaga News: जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी
लोहरदगा, नवम्बर 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा युवा नेता पवन तिग्गा ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। सोमवार को विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान उन्होंने कुटमू गांव से दुपट्टा चौक स्थित बिरसा स्टैच्यू होते हुए कचहरी मोड़ तक सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से स्थिति और खराब हो जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत और पक्की नाली निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इसकी जवाबदेही शासन-प्रशासन की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.