लोहरदगा, अक्टूबर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति लोहरदगा जिला इकाई की बैठक बुधवार को पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष एवं संरक्षकों के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, एकता और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों से सतर्क रहने तथा आपसी समन्वय के साथ समाजहित और मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

संगठन की मजबूती और मानव सेवा पर जोर संरक्षक परमेश्वर साहू, सुषमा सिंह और अजय सो...