Lohardaga News: जनगणना-2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू
लोहरदगा, अक्टूबर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना के सफल संचालन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला एवं चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों और तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश के विकास और जनकल्याण की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसके आंकड़ों से जनसंख्या की स्थिति और लोगों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होती हैं। इनका उपयोग प्रभावी नीतियां बनाने, सार्वजनिक प्रशासन, विकास नियोजन, शैक्षणिक और व्यावसायिक अनुसंधान, उद्योग औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.