Lohardaga News: छह किमी सड़क बनने का छब्बीस वर्षों से ग्रामीण कर रहे इंतजार
लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: छह किमी सड़क बनने का छब्बीस वर्षों से ग्रामीण कर रहे इंतजार लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या एक-28 अगस्तछह किमी सड़क बनने का छब्बीस वर्षों से ग्रामीण कर रहे इंतजारलोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत चांपी से धौरा तक की सड़क की स्थिति बद से बदतर है। बीच में कुंदगड़ा, डूमरटोली, बहराटोली,चुंद पतरा टोली, सलगी, जोगाटोली और धौरा सहित अन्य गांव एवं टोले पडते हैं। इन सब की आबादी मिला दी जाए तो लगभग पांच से सात हजार की आबादी है। चांपी से धौरा तक सड़क मात्र छह किलोमीटर लंबी है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि एकीकृत बिहार के समय में वर्ष 2000 में यह सड़क बनी थी। उसके बाद आज तक सड़क नहीं बनी। पैदल से लेकर बाइक तक चलने लायक यह सड़क नहीं है। कितनी बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से निवेदन किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.