लोहरदगा, नवम्बर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हिंडालको इंडस्ट्रीज ने पहल की है। कंपनी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जिला प्रशासन को चार एक्स-रे लैब तकनीशियन उपलब्ध कराए हैं। इनकी प्रतिनियुक्ति भंडरा, किस्को, सेन्हा और कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी। इससे संबंधित प्रखंडों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर एक्स-रे जांच की सुविधा मिलने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर डीसी संदीप कुमार मीना ने सभी तकनीशियनों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समयबद्ध अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि तकनीशियनों की कमी के कारण अब तक मरीजों को एक्स-रे जांच कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता...