Lohardaga News: घायल की मदद कर महावीर महतो ने पेश की मिसाल
लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर सेन्हा निवासी महावीर महतो ने मानवता की मिसाल पेश की। उनके इस कार्य की जय श्रीराम समिति ने सराहना करते हुए सम्मानित करने की घोषणा की है।जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के पाढ़ी बिसहा टोली निवासी मासी तिर्की के 25 वर्षीय पुत्र निरंतर तिर्की अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से रियाडा के समीप जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल निरंतर को महावीर महतो ने तत्परता दिखाते हुए सदर अस्पताल पहुंचाया।सूचना मिलने पर समिति के जिलाध्यक्ष बजरंग करूवा अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मुकुंदाबेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर गंभीर चोटों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.