लोहरदगा, अगस्त 19 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।विद्या मंदिर इंटर कालेज लोहरदगा में बुधवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह और गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित बच्चों के दादा-दादी, नाना- नानी तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि दादा-दादी,नाना- नानी से बच्चों का आत्मीय संबंध होता है, जो अमूल्य है। वह घर की नींव मजबूत करते हैं। वह परिवार बहुत भाग्यशाली होता है, जिनके घर में दादा-दादी, नाना-नानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बच्चों को दादा-दादी, नाना-नानी का सम्मान करना चाहिए और उनकी इच्छा पूर्ति करनी चाहिए। संस्कार युक्त शिक्षा देने वाले विद्या भारती समय-समय पर विद्यार्थियों में जीवन के विभिन्न रिश्ते संबंधों और अनुभव का विकास करने के लिए ऐसे कार्यक्रम क...