Lohardaga News: ग्रामीणों ने श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत की
लोहरदगा, सितम्बर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के डांडू पंचायत के एकगुड़ी गांव में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को श्रमदान कर मरम्मत शुरू किया। बार-बार शिकायत के बावजूद सड़क की सरकारी स्तर से मरम्मत नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैठक कर श्रमदान एवं आर्थिक सहयोग से सड़क की मरम्मत कराने का फैसला किया। आपसी सहयोग से राशि जुटाकर जेसीबी मशीन लगाई और सड़क को आवागमन योग्य बनाने का काम शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि एकगुड़ी से बक्सीडीपा को जोड़ने वाली करीब 800 मीटर लंबी ग्रामीण सड़क वर्षों से जर्जर है। बरसात के दिनों में सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क की बदहाली से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.