Lohardaga News: ग्रामीणों ने उपायुक्त से घटिया सड़क निर्माण की जांच की मांग की
लोहरदगा, अक्टूबर 22 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंडके उदरंगी और भंडरा पंचायत के अंतर्गत छोटा अम्बेरा हरिजन टोली से लड़ाई टंगरा तक एनआरईपी विभाग से लगभग 26 लाख की लागत से बन रहे पीसीसी पथ में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद पहली बार इस गांव में सरकारी विभाग से पक्की सड़क बन रहा है। पहले ग्रामीण खुद श्रमदान कर चलने लायक कच्चा रास्ता बनाते थे, लंबे इंतजार के बाद एनआरईपी विभाग से पीसीसी सड़क निर्माण के लिए टेंडर हुआ तो लोगों मे खुशी का माहौल था। परन्तु संवेदक ने सड़क निर्माण मे ऐसी लूट मचा दी कि लोगों की खुशी आक्रोश मे बदल गई। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक द्वारा बनायी गई सड़क एक बरसात भी नहीं झेल पाएगी।
निर्माण में अनियमितता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.