Lohardaga News: ग्रामीणों को दी गई कानून की जानकारी
लोहरदगा, सितम्बर 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मेगा जागरूकता अभियान के सातवें दिन किस्को प्रखंड अंतर्गत हिसरी पंचायत के वरटोली एवं करंज टोली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन आदि से जुड़ी समस्याएं बतायीं। करंजटोली की सुशीला उरांव का घर आधा गिर चुका है। इनका आवेदन प्राधिकार के जरिए विभाग तक पहु्ंचाने का पीएलवी ने भरोसा दिया। कार्यक्रम में पीएलवी कलावती कुमारी, बबलू भगत, कलिंदर उरांव, वीरचंद भगत, शाहिद हुसैन एवं निशा कुमारी ने ग्रामीणों को नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता, मानव- वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच संबंधी योजना, मानव तस्करी से पीड़ितों के लिए सहायता, वरिष्ठ नागरिकों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.