Lohardaga News: गव्य गोष्ठी-सह-स्थल प्रशिक्षण आयोजित
लोहरदगा, नवम्बर 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। लोहरदगा में बुधवार को सेन्हा प्रखंड के डांडू पंचायत भवन में गव्य विकास विभाग द्वारा गव्य गोष्ठी-सह-स्थल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण पशुपालकों और किसानों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का बेहतर माध्यम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने दुधारू गाय वितरण की योजनाओं के साथ प्रगतिशील डेयरी कृषक सहायता योजना की जानकारी दी। इसके तहत मिल्किंग मशीन, पनीर एवं खोआ निर्माण यूनिट, डीप बोरिंग, वर्मी कंपोस्ट और काउ मैट यूनिट पर सहायता दी जाती है। वहीं, पशुआहार ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.