Lohardaga News: खड़े ट्रक में बाइक ने मारी टक्कर, बिहार पुलिस का जवान गंभीर, रिम्स रेफर
लोहरदगा, जुलाई 22 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि।कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर जिमा पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे खड़ी ट्रक को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे बिहार पुलिस के जवान कुडू प्रखंड के कड़ाक निवासी 55 वर्षीय सुरेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल जवान को कुडू सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हेड इंजुरी होने के कारण चिकित्सकों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया। घायल के घरवालों ने बताया कि वह दस दिन पहले ही छुट्टी में घर कड़क आया हुआ था, गुरुवार को पटना जाना था। बिहार पुलिस का जवान पटना में ड्यूटी था, दस दिन पहले गांव आया था, कल जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.