लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के इटा में सैनिक सम्मान फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। सोमवार को समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार में पदस्थापित रहे सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी रविंद्र भगत थे। विशिष्ट खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए रविंद्र भगत ने कहा कि खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को समय की महत्ता पहचानते हुए खेल को करियर के रूप में अपनाना चाहिए। सही दिशा में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने पर निश्चित रूप से सफलता मिल सकती है। खेल के माध्यम से युवा अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने युवाओं को वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी हासिल करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी...