लोहरदगा, सितम्बर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा भंडरा प्रखंड के मसमानो पतरा मैदान में आयोजित 10वां कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट में किस्को बालाटोली की टीम चैंपियन बनी है। इसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में अचानक टक्कर भड़गांव को शिकस्त मिली। मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. अरुण उरांव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए जागरूक होकर योग्य एवं ईमानदार नेतृत्व का चयन करना भी जरूरी है।...