Lohardaga News: खेत में करेंट लगने से युवा किसान की मौत
लोहरदगा, जुलाई 25 -- Lohardaga News: कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के सढाबे डुमरटोली में एक किसान युवक की मौत बिजली के करेंट लगने से हो गई। तुलसी महतो के 25 वर्षीय पुत्र प्रेमलाल यादव शनिवार अपराह्न तीन धान रोपनी के लिए खेत सिंचाई करने गया था। इसी दौरान मोटर से तार जोड़ने के क्रम में बिजली की चपेट में आ गया। आस- पास लोग नहीं होने की वजह से तुरंत कोई बचा न सका, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया। प्रेमलाल का विवाह सात साल पहले हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। पत्नी लक्ष्मी देवी पर बच्चों की परवरिश की जिम्मेवारी हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.