Lohardaga News: खेत बचाव अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक
लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। किसानों की फसलों को कीटों, बीमारियों और बदलते मौसम से होने वाले नुकसान से बचाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, लोहरदगा की ओर से शुक्रवार को तिसिया नवाटोली गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेत बचाव अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक डा किरण सिंह मौजूद रहीं। इसमें करीब 80 महिला किसानों ने भाग लिया। किसानों को प्राकृतिक खेती, समन्वित पोषण प्रबंधन और मिट्टी जांच आधारित कृषि प्रणाली के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने कहा कि बदलती जलवायु में फसलों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक गांवों का दौरा कर खेतों में फसलों की स्थिति का जायजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.