लोहरदगा, सितम्बर 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन लोहरदगा जिला की कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को राजेंद्र भवन में यूनियन के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के विभिन्न माइंस से पहुंचे पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान माइंस में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं, उनके अधिकार, सुरक्षा, रोजगार और कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न माइंस के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में श्रमिकों के समक्ष आ रही समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Simdega News: लैंपस के पदधारियों की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चाश्रमिकों के अधिकार अध्यक्ष ने कहा कि श्रमिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। श्रमिकों के अधिकार, सम्मान, रोजगार, सुरक्षा औ...