Lohardaga News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की जांच की
लोहरदगा, अक्टूबर 8 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग, लोहरदगा ने गुरुवार को जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोइन अख्तर और विश्वनाथ गगराई के नेतृत्व में बीएस कालेज रोड स्थित शारदा नमकीन, सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट, हंगर आउट रेस्टोरेंट समेत कालेज के आसपास फुचका-ठेला और खोमचा और जुरिया क्षेत्र के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया गया। शारदा नमकीन से सेव और नमकीन के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए। संचालक को इस्तेमाल किए गए जले तेल का प्रतिदिन रजिस्टर में विवरण दर्ज करने और उसे अधिकृत साबुन निर्माण इकाई को ही बेचने का निर्देश दिया गया। मंगलदेव कालोनी स्थित दोआंसी नमकीन का भी औचक निरीक्षण कर तैयार नमकीन का नमूना संग्रह किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.