लोहरदगा, नवम्बर 14 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। सूर्योपासना और लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। व्रतियों ने दोपहर बाद अपने-अपने छठ घाटों पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों में नेम-निष्ठा और पवित्रता के साथ नए चूल्हे पर खरना का प्रसाद तैयार किया। भगवान सूर्य और छठी मैया को खीर, रोटी और अन्य पकवानों का भोग अर्पित करने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए शाम से देर रात तक छठव्रतियों के घरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मान्यता है कि खरना पूजा के बाद घर में देवी षष्ठी यानी छठी मैया का आगमन होता है। खरना के बाद ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया। रविव...