Lohardaga News: क्षतिग्रस्त पुल पर आवागमन रोका, पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क
लोहरदगा, अक्टूबर 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर लोहरदगा जोबांग थाना प्रभारी विष्णु रजक ने स्थानीय मुखिया एवं ग्रामीणों की मदद से पेशरार प्रखंड अंतर्गत सीरम पंचायत के मक्का गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। पुल की स्थिति जर्जर और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए फिलहाल इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त पुल पर से आवागमन नहीं करने की अपील करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.