लोहरदगा, जुलाई 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के अविराम कालेज आफ एजुकेशन, टिको कुडू में बीएड और डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कालेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया। जहां प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता का आकलन किया गया।

कैंपस प्लेसमेंट में शामिल संस्थान कैंपस प्लेसमेंट में सेक्रेड नालेज पब्लिक स्कूल, आक्सब्रिज स्कूल, अविराम अकादमी, अविराम स्कूल आफ एक्सीलेंसी, सालिटायर एजुकेशनल अकादमी, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल और एसडी आइडियल स्कूल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साक्षात्कार के दौरान प्रशिक्षुओं के आत्मविश्वास, विषय ज्ञान, संप्रेषण क्षमता और शिक्षण अभिवृत्ति का मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षुओं ने कालेज की साइबर लाइब्रेरी में ...