Lohardaga News: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
लोहरदगा, सितम्बर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को ले लोहरदगा जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुदरी बाजार के समीप केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन सांसद सुखदेव भगत, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रवीण सिंह, समिति के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह एवं अध्यक्ष रमेश साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना में शक्ति और भक्ति के साथ अपनापन, भाईचारा और समन्वय की भावना भी जुड़ी है। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने तथा आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.