लोहरदगा, सितम्बर 8 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शहर के पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण में लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक संतोष लकड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा धूमधाम, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को ले विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए लिए चार नाम क्रमशः कुणाल वर्मा, कौशिक राज मेहता, उमेश सिंह और रमेश कुमार साहू प्रस्तावित किये गए। अध्यक्ष पद के लिए चार नाम सामने आने के बाद समिति के संरक्षकों ने आपसी विचार-विमर्श किया। बैठक में सहमति बनी कि अध्यक्ष पद के चयन पर अंतिम निर्णय सभी संरक्षकों की अगली बैठक में लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मिथलेश लगातार नौवीं बार ...