लोहरदगा, सितम्बर 19 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि और संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कृषि, मत्स्य, भूमि संरक्षण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने और योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से योग्य लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में जिले में वर्षापात की स्थिति की समीक्षा करते हुए छूटे हुए प्रखंडों में वर्षापात मापक यंत्र उपलब्ध कराने को कहा गया। खरीफ-2026 में धान, मक्का और मोटे अनाज के लक्ष्य, आच्छादन और बीज वितरण की जानकारी ली गई। संकर धान के लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया。...