Lohardaga News: कृषि उद्यमिता से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
लोहरदगा, अक्टूबर 5 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान लोहरदगा द्वारा जेएसएलपीएस के सहयोग से तोड़ार, सेन्हा में कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि उद्यमी प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि एलडीएम लोहरदगा दिवाकर सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है। कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम स्थापित कर युवा और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी एवं व्यावसायिक जानकारी का उपयोग स्वरोजगार स्थापित करने तथा अपनी आय बढ़ाने में करने का आह्वान किया। आरसेटी के निदेशक सुरेश भगत ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.