Lohardaga News: कुल्हाड़ी से मार कर चौकीदार को किया घायल
लोहरदगा, जुलाई 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पेशरार थाना क्षेत्र के पेशरार बाजार में आपसी विवाद के दौरान चौकीदार मदन उरांव पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। घटना में मदन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार, पेशरार बाजार में केश्वर यादव और चौकीदार मदन उरांव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। आरोप है कि केश्वर यादव ने कुल्हाड़ी से हमला कर मदन उरांव को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चाकू से गोद कर युवक को अधमरा कर एनएच किनारे फेंका, 20 घंटे बाद भी नहीं आया होश पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.