Lohardaga News: कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने पूजा पंडालों में भेंट की दुर्गा सप्तशती
लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार को कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट लोहरदगा की ओर से नगर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में आचार्यों को दुर्गा सप्तशती की पुस्तक भेंट की गई। संरक्षक मंडली के नेतृत्व में आयोजित इस पहल की आचार्यों ने सराहना करते हुए समाज की उन्नति और सनातन धर्म की मजबूती का आशीर्वाद दिया।आचार्य गोपाल शरण मिश्र ने कहा कि यह नेक पहल हिंदू एवं सनातन समाज को मजबूत करेगी। दुर्गा सप्तशती में कल्याणकारी मंत्र हैं। सभी सनातन धर्मावलंबियों को मां भगवती की आराधना करनी चाहिए। ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने जिलेवासियों से हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने और मां भगवती से सुख-शांति की कामना करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हीरामन पुरवा में पांचवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.