लोहरदगा, अक्टूबर 15 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के शुरुआत से लोहरदगा के पूरे कुडू प्रखंड का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गुरुवार को पांचवें दिन सभी जगहों पर स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गयी। सभी पूजा पंडालों में लगे साउंड सिस्टम से बज रहे भक्तिमय गाने व भजन, दुर्गा पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा कुडू का माहौल भक्तिमय हो गया है। संध्या होते ही भक्तों का पूजा पंडालों में पहुचने का सिलसिला जारी है। संध्या आरती में सभी पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ज्ञात हो कि कुडू टाउन के पांच पूजा पंडालों केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाड़ी, मां अंबे दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़, जय माता दी नीचे स्टैंड, मां भवानी देवी मंडप, मां शक्ति पूजा समिति बस स्टैंड और टाटी शिव मंदिर स्थित शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति के साथ क...