लोहरदगा, सितम्बर 27 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे-39 पर कुडू से उदयपुर बाईपास तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क परियोजना को शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि अपराधियों ने निशाना बनाया। कुन्दो गांव स्थित टीको पावर ग्रिड के समीप निर्माण स्थल पर पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने पहले रोलर मशीन में आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की कार्रवाई के बाद अपराधी बाइक से चंदवा की ओर भाग निकले। घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधकर्मी निर्माण स्थल पर पहुंचे और एक वाहन से डीजल निकालकर रोलर मशीन में आग लगा दी। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से रोलर की...