लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुटुमू अशोक नगर के नागरिक बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान है। आए दिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण घंटों और कई बार कई दिनों तक बिजली गुल रहती है। कभी फ्यूज तो कभी वायर तो कभी और कोई तकनीकी दिक्कत लोगों का अंधेरे में रहने पर मजबूर कर देती है। स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं क्या कहना है कि ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने की वजह से भी तकनीकी समस्या खड़ी होती है और बिजली गुल हो जाती है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए एक अलग ट्रांसफार्मर लगाने और तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...