Lohardaga News: किसानों के बीच अरहर बीज का किया गया वितरण
लोहरदगा, जुलाई 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। कृषि विभाग के आत्मा द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत प्रखंड कुडू स्थित एटिक सेंटर में बड़की चापी और सलगी पंचायत के किसानों के बीच ओटीपी सत्यापन के माध्यम से अरहर बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़कीचांपी की पंचायत सदस्य, एटीएम कुडू आभा प्रियंका कच्छप, सुमन तिग्गा, नेहा साहू, कृषक मित्र बृजेश प्रजापति सहित प्रदान संस्था के सदस्य और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराते हुए उन्नत खेती अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बीज वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओटीपी सत्यापन के माध्यम से संपन्न की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.