Lohardaga News: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
लोहरदगा, नवम्बर 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के चंडू गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मजीदुद्दीन अंसारी की 16 वर्षीय बेटी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। किशोरी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आत्महत्या के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.