लोहरदगा, जुलाई 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को लोहरदगा टाउन हॉल में भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में सैनिक परिवारों एवं शहरवासियों ने प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भारतीय सेना की 17 बिहार रेजिमेंट के मेजर मोहित भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विजय दिवस : कारगिल की लड़ाई वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलिकार्यक्रम का उद्देश्य मेजर मोहित भट्ट ने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने 26 जुलाई को पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि इस विजय के लिए 570 से अधिक वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हीं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित...