लोहरदगा, अगस्त 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।खाद्य सुरक्षा कार्यालय लोहरदगा द्वारा कुडू प्रखण्ड मुख्यालय तथा कुडू-रांची हाईवे पर ढाबा-होटलों में उपयोग होने वाले पनीर की गुणवत्ता जांच हेतु विशेष सघन छापामारी अभियान चलाया गया। पनीर के नमूनों की ऑन स्पॉट जांच की गयी। लगभग 16 ढाबों-होटलों, मिष्ठान भण्डारों का औचक निरीक्षण किया गया। मेसर्स बिहारी ढाबा में स्टार्च युक्त पनीर का उपयोग करते हुए पाये गये और लगभग दो किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अजय ढाबा में भारी मात्रा में एक्सपायरी मसालें, पेय पदार्थ, बिस्किट इत्यादि पाये गये। सभी सामानों को नष्ट करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया। जिसे चालान के माध्यम से तीन दिनों के अंदर बैंक में जमा करने का निर्देश दिया गया। मेसर्स राधिका ढाबा में...